Rojgar Portal - Latest Govt Jobs, Results & Admit Cards

ROJGAR PORTAL

Latest Jobs, Results, Admit Cards & Govt Schemes Updates

NVS Admission 2027 Class 6

Published on: 08 Jul 2026

📚 JNVST Class 6 Admission 2027 Eligibility

JNVST Class 6 Admission 2027 Apply Online – Eligibility, Age Limit, Documents & Selection Process

पिछले साल का प्रश्न पत्र देखे।

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027-28 में Class 6वी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए तथा इससे पहले किसी भी वर्ष JNVST परीक्षा में शामिल नहीं हुआ होना चाहिए। पात्रता से संबंधित सभी शर्तें आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस के अनुसार मान्य होंगी।

⚠️ Please read the official notification carefully before applying.

JNVST Class 6 Admission 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण जानकारी

navodaya-admission-2027

Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) 2027 के लिए Class 6 Eligibility की महत्वपूर्ण जानकारी।

JNVST Class 6 Admission 2027-28 : Important Datails:

ऑनलाइन परीक्षा से संबंध समय सारणी

www.rojgarindias.in

 NVS Impotant Dates 

Important Note:

  • Admission Start Date   :     05 July 2026

  • Admission Last Date   :     31 July 2026

  • Admit Card                  :     Before Exam

  • Examination Date       :     28 Nov. 2026

  • Result Announcement  : March/April 2027 

आवेदक ध्यान दें

आवेदन करते समय सभी प्रविष्टियां (जानकारी) ध्यान पूर्वक भरे एक

विद्यार्थी एक ही बार आवेदन कर सकता है अगर विद्यार्थी ने अपना

दूसरा आवेदन किया तो इस स्थिति में दोनों ही आवेदन रद्द (निरस्त) माने जाएंगे 

 

🎓 JNVST Eligibility 2027

Exam Information

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 4 उत्तीर्ण कर 31 जुलाई 2026 या उससे पहले नियमित रूप से कक्षा 5 में

प्रवेश प्राप्त होना चाहिए। आवेदन के समय अभ्यर्थी वर्तमान में कक्षा 5 का नियमित विद्यार्थी होना आवश्यक है।

विद्यालय मान्यता प्राप्त होना चाहिए तथा सभी शैक्षणिक विवरण सही होना चाहिए।

665 नवोदय विद्यालय
में कक्षा 6वीं में प्रवेश के
लिए Free(निःशुल्क)
आवेदन आमंत्रित

📍 NVS District Eligibility 

अभ्यर्थी केवल अपने निवास जिले के लिए ही आवेदन कर सकता है। यदि छात्र किसी पड़ोसी जिले के विद्यालय में पढ़ रहा है, तो वह विद्यालय

अभ्यर्थी के निवास जिले से 10 किलोमीटर (रेडियल दूरी) के भीतर स्थित होना चाहिए। जिला पात्रता का निर्धारण आधिकारिक नियमों के अनुसार किया जाएगा।

 

Class 6 Admission 2027 : Age Limit 

नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा निम्न प्रकार होगी

  • आवेदक का जन्म 01 May 2015 से पहले का नहीं होना चाहिए।

  • आवेदक का जन्म 31 July 2017 के बाद का नहीं होना चाहिए।

📂 Navodaya School Admission : Required Documents

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखें—

  • छात्र का आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

  • माता या पिता का वैध निवास प्रमाण-पत्र (यदि आधार उपलब्ध न हो)

  • कक्षा 5 में अध्ययन का प्रमाण

  • जन्म तिथि प्रमाण-पत्र

  • पासपोर्ट आकार का नवीनतम रंगीन फोटो

  • छात्र एवं अभिभावक के हस्ताक्षर

  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

  • निवास प्रमाण-पत्र

  • अन्य आवश्यक दस्तावेज़ (यदि अधिसूचना में मांगे गए हों)

 

📝 Navodaya Entrance Exam 2027 Selection Process

  • परीक्षा समय अवधि 2 घंटे होगी परीक्षा का समय सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 तक का होगा।

  • इस परीक्षा में पूछे गए सभी सवाल Objective Type (ऑब्जेक्टिव टाइप) के होंगे।

  • प्रश्नों की संख्या 80 होगी जो की सभी मिलकर 100 Marks के होंगे।

Exam Test  Number of Questions Marks Time Duretion

मानसिक क्षमता
परीक्षण और
पर्यावरण अध्ययन

20 + 20

25 + 25

60 मिनट

अंकगणित परीक्षा

20

25

30 मिनट

भाषा परीक्षा

20

25

30 मिनट


योग

80

100

कुल 2 घंटे

JNVST Class 6 Admission 2027 में उम्मीदवारों का चयन Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन एवं पात्रता की जांच के बाद संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। अंतिम चयन पूरी तरह आधिकारिक नियमों एवं उपलब्ध सीटों के अनुसार होगा।

 

📝 How to Apply for JNVST Class 6 Admission 2027

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और JNVST Class 6 Admission 2027 के ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें। आवेदन शुरू करने से पहले आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता (Eligibility) की पुष्टि करें।

  • आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। उम्मीदवार का पासपोर्ट साइज फोटो, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, माता/पिता के हस्ताक्षर, आधार कार्ड या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी JPG फॉर्मेट (10 KB से 100 KB) में तैयार रखें।

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। आवेदन करते समय राज्य, जिला, ब्लॉक, आधार संख्या, APAAR ID, PEN Number, स्कूल की जानकारी तथा अन्य आवश्यक विवरण सही-सही दर्ज करें। गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

  • दस्तावेज़ अपलोड करें। निर्धारित आकार और फॉर्मेट के अनुसार फोटो, उम्मीदवार एवं अभिभावक के हस्ताक्षर तथा आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें। सभी दस्तावेज स्पष्ट और पढ़ने योग्य होने चाहिए।

  • आवेदन की पूरी जानकारी एक बार पुनः जांच लें। सभी विवरण सही होने पर आवेदन फॉर्म सबमिट करें। यदि मोबाइल नंबर दर्ज किया गया है तो उसी पर OTP, Registration Number तथा Password प्राप्त होगा।

  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें। भविष्य में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने, आवेदन की स्थिति देखने तथा प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

  • यदि ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी हो, तो अपने जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के हेल्पडेस्क पर जाकर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहां आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की मदद की जाती है।

 JNVST Selection Test 2027 ✔  Important Instructions 

  • उम्मीदवार पहले कभी JNVST परीक्षा में शामिल नहीं हुआ होना चाहिए।

  • छात्र 31 जुलाई 2026 तक नियमित रूप से कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए।

  • आवेदन केवल निवास जिले के लिए ही स्वीकार किया जाएगा।

  • आवेदन में दर्ज सभी जानकारी दस्तावेज़ों के अनुसार सही होनी चाहिए।

  • आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।

  • आवेदन के समय आधार संख्या अथवा वैध निवास प्रमाण-पत्र उपलब्ध होना चाहिए।

  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

🌟 Benefits of Studying in Jawahar Navodaya Vidyalaya

जवाहर नवोदय विद्यालय देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में शामिल हैं। यहाँ छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, खेल सुविधाएँ तथा छात्रावास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बिना आर्थिक बोझ के उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है, जिससे उनका शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास बेहतर होता है।

Important Links
Title Action
JNVST Apply Online Click Here
Take Print of Application Click Here
Download Advertisement Click Here
Download Previous Question Paper Click Here

📎 Official Notification / Website

Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission ❓ FAQs

Q1. JNVST Class 6 Admission 2027 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 4 उत्तीर्ण कर 31 जुलाई 2026 तक नियमित रूप से कक्षा 5 में प्रवेश ले चुके हैं। साथ ही उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसने पहले किसी भी वर्ष JNVST परीक्षा नहीं दी हो।


Q2. क्या छात्र किसी अन्य जिले से आवेदन कर सकता है?

उत्तर: सामान्यतः अभ्यर्थी केवल अपने निवास जिले के लिए आवेदन कर सकता है। यदि छात्र पड़ोसी जिले के विद्यालय में पढ़ रहा है, तो वह विद्यालय निर्धारित 10 किलोमीटर की रेडियल दूरी के भीतर होना चाहिए तथा अन्य सभी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।


Q3. JNVST Admission 2027 में चयन कैसे होगा?

उत्तर: उम्मीदवारों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन एवं पात्रता जांच के बाद संबंधित नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।


Q4. आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?

उत्तर: आवेदन करते समय छात्र का आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो), निवास प्रमाण-पत्र, कक्षा 5 में अध्ययन का प्रमाण, जन्म प्रमाण-पत्र, फोटो, हस्ताक्षर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखने चाहिए। सभी दस्तावेज़ स्पष्ट एवं सही प्रारूप में अपलोड करना आवश्यक है।


Q5. क्या JNVST Class 6 Admission के लिए आवेदन शुल्क देना होगा?

उत्तर: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया सामान्यतः निःशुल्क होती है। फिर भी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना एवं प्रॉस्पेक्टस में दी गई नवीनतम जानकारी अवश्य देखनी चाहिए।

NVS Related Govt Vacancy

👉 Jal Nigam Recruitment cedmap Madhya Pradesh 2026

👉 MP Krishi Vistar Adhikari Vacancy 2026

👉 B.Sc Nursing Entrance Exam Madhya Pradesh

👉 Aganwadi WCD MP Worker & Helper Bharti 2026

👉 RRB Railway Technician Jobs 2026 : Full Details

👉 MP ITI Guest Faculty Eligibility 2026

👉 MP Agriculture Extension Officer Syllabus 2026

JOIN WHATSAPP JOIN TELEGRAM
Footer